रावण के महल में मौजूद थी सारी सुख-सुविधाएं, लंकापति के रहस्यलोक में मौजूद थी लिफ्ट की सुविधा - Shaurya Mail

Breaking News

रावण के महल में मौजूद थी सारी सुख-सुविधाएं, लंकापति के रहस्यलोक में मौजूद थी लिफ्ट की सुविधा

 रावण के महल में मौजूद थी सारी सुख-सुविधाएं, लंकापति के रहस्यलोक में मौजूद थी लिफ्ट की सुविधा

रावण के बारे में तो आप सभी ने बहुत सी बातों के बारे में सुना होगा। रावण की बुराइयां, उसका अहंकार और उसके ज्ञान के बारे में सभी ने सुना है। लेकिन क्या आपने उसके महल के बारे में सुना या पढ़ा है। बताया जाता है कि रावण की लंका सोने की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्तमान में रावण का महल कहां है और वह कैसा है। सोने की लंका की हालिया तस्वीर देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि क्या यह वही लंका है। जहां पर रावण रहा करता था। बताया जाता है कि हजारों-लाखों सालों के बाद भी इस स्थान पर रावण का शव दफन है। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लंका के बारे में कुछ रोचक जानकारी देने जा रहे हैं।

रावण का महल

वर्तमान में श्रीलंका में सिगिरिया नामक जगह पर रावण का महल हुआ करता था। बता दें कि रावण का महल जिस चट्टान पर हुआ करता था। वह इस अनोखी जगह पर स्थित है।

कुबेर ने बनाया था महल

रावण का साम्राज्य मध्य श्रीलंका में, बदुल्ला, अनुराधापुरा, केंडी, पोलोन्नुरुवा और नुवारा एलिया जैसी जगहों तक फैला हुआ था। कहते हैं कि रावण के महल का निर्माण कुबेर ने किया था।

कहां रखा गया माता सीता को

सिगरिया रॉक चट्टान चोटी पर एक प्राचीन महल के अवशेष हैं। जो किलेबंदी सीढ़ीदार बगीचे, तालाब, नहर, फव्वारों से घिरा हुआ है। बताया जाता है कि माता सीता को रावण ने इस स्थान पर कुछ दिनों के लिए रखा था। फिर उसने माता सीता को किसी अन्य जगह पर भेज दिया था।

महल में पानी का सिस्टम

रावण के महल की खासियत है कि यह काफी ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। इसके बाद भी महल में आने वाले पानी के सिस्टम को खास तरीके से तैयार किया गया था। इतना ही नहीं यहां पर रानियों के लिए बाग भी बने हुए थे।

महल तक जाने के लिए लिफ्ट

रावण के महल के लिए कहा जाता है कि इस महल में करीबन 1000 सीढ़ियां थीं। वहीं रावण व उसके करीबियों के पास टॉप पर जाने के लिए लिफ्ट भी हुआ करती थी।

यहां दफन है रावण का शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रगैला के जंगलों में करीबन 8 हजार फुट की ऊंचाई पर रावण के शव को रखा गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि रावण के शव को ममी के रूप में रखा गया है और उसके शव पर एक विशेष व अनोखा लेप लगाया गया है। जिससे कि वह शव कभी खराब ना हो। हालांकि इस बात का अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!