एकम्स ड्रग्स ने अयोध्या भेजी दवाइयों की खेप - Shaurya Mail

Breaking News

एकम्स ड्रग्स ने अयोध्या भेजी दवाइयों की खेप

 एकम्स ड्रग्स ने अयोध्या भेजी दवाइयों की खेप

उत्तराखंड(हरिद्वार),बुधवार 18 जनवरी 2024

श्री रामजन्मभूमि अयोध्या में पुर्नस्थापित राम मंदिर में भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है। अयोध्या में रामभक्तों को चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो अस्थाई अस्पताल स्थापित किए गए हैं।

हरिद्वार के सिडकुल की प्रतिष्ठित दवा निर्मात्री कंपनी एकम्स ड्रग्स ने अपने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री अजय कुमार की प्रेरणा से आवश्यक दवाइयों की एक बड़ी खेप को अयोध्या के लिए रवाना किया।

दवाइयों की खेप को एकम्स ग्रुप की को–चेयरमैन अर्चना जैन के साथ अजय कुमार ने संयुक्त रुप से भगवा ध्वज लहरा कर रवाना किया, इस अवसर पर अर्चना जैन ने बताया कि एकम्स ने ”मानव सेवा ही माधव सेवा” को आत्मसात कर सेवा प्रकल्पो तथा कार्यों में सदैव ही अग्रणी भूमिका निभाई है, एकम्स ने जरूरतमंदों की हरसंभव सेवा का संकल्प लिया हुआ है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!