लैंडिंग के बाद एअर इंडिया के विमान के इंजन का ब्लेड क्षतिग्रस्त - Shaurya Mail

Breaking News

लैंडिंग के बाद एअर इंडिया के विमान के इंजन का ब्लेड क्षतिग्रस्त

कोलकाता। कोलकाता हवाई अड्डे पर सोमवार को उतरने के बाद एअर इंडिया के विमान का एक इंजन ब्लेड क्षतिग्रस्त पाया गया। अधिकारियों को संदेह है कि यह पक्षी के टकराने के कारण हुआ था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई से कोलकाता आए एयरबस ए320 विमान के दाहिने इंजन का एक ब्लेड जांच के दौरान मुड़ा हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि विमान मुंबई से सुबह छह बजकर 16 मिनट पर उड़ान भरने के बाद सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर कोलकाता पहुंचा।

जिसके बाद मुंबई वापसी के लिए विमान में कुल 119 यात्री सवार हुए। हालांकि, इंजन ब्लेड के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और विमान की मरम्मत की गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्री दोपहर करीब एक बजे उसी विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!