कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज का लिया आशीर्वाद - Shaurya Mail

Breaking News
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डॉ0 आशीष चौहानशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठायाजिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं : डीएममुख्यमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों काे किया सम्मानितडीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

 कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 14 मई 2025

राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मसूरी स्थित उदासीन कृष्ण आश्रम पहुंचकर ब्रज के प्रख्यात संत कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट के दौरान मंत्री जोशी और स्वामी गुरुशरणानंद महाराज के बीच गहन आध्यात्मिक चर्चा हुई। दोनों ने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर संवाद किया और मानव कल्याण के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन की महत्ता पर बल दिया। जोशी ने इस मुलाकात को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताया और कहा कि संतों का सान्निध्य जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!