जिला चिकित्सालय की भूमि पर अतिक्रमित भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू - Shaurya Mail

Breaking News

जिला चिकित्सालय की भूमि पर अतिक्रमित भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू

 जिला चिकित्सालय की भूमि पर अतिक्रमित भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू

नैनीताल, बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल एवं जिला प्रशासन नैनीताल की पहल पर जिला चिकित्सालय की भूमि पर अतिक्रमित भवनों को ध्वस्त करने के लिए शुक्रवार से प्रशासन के मजदूरों ने कार्य शुरू कर दिया है, इससे प्रशासन द्वारा चिन्हित लगभग 36 अतिक्रमित भवनों को ध्वस्त करने का अभियान जोर पकड़ गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार सुबह से बिना किसी विरोध के लोगों ने अपने भवनों को स्वयं खाली कर तोड़ना शुरू कर दिया था। इस प्रकार अब लोगों के घरों का पूरा सामान खाली हो चुका है, और अब लोग घरों के मलबे से दरवाजे, खिड़कियां व टिन की चादरें आदि बटोर रहे हैं, जबकि क्षेत्र में कबाड़ी सक्रिय हो गये हैं, और मलबे से लोहे की रेलिंग-सीढ़ियां, लिंटर की सरिया व टिन की चादरें आदि बटोर या कौड़ियों के दाम पर खरीद रहे हैं।

इधर अभियान की अगुवाई एडीएम शिव चरण द्विवेदी के निर्देशन में एसडीएम प्रमोद कुमार द्वारा की जा रही है।

अनसुनी का आरोप

उधर क्षेत्रवासी अब भी प्रशासन पर उनका पक्ष न सुनने का आरोप लगा रहे हैं, उनका कहना है कि जिला चिकित्सालय के पास अपनी जमीन के नक्शे व दाखिल खारिज न होने तथा क्षेत्र में काबिज लोगों के पास दाखिल खारिज होने तथा उनके द्वारा समस्त तरीके से करों का भुगतान करने के बावजूद उनके आशियानों को ढहाया जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!