जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आवश्यक सेवा से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की।
उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 23 फरवरी 2024
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में आवश्यक सेवा (Essential Services) से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत करते हुए। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतपत्र प्रेषण के साथ ही आवश्यक सेवा वाले विभागों के कार्मिक वोट डालने से वंचित न रहे, इसके लिए उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आवश्यक सेवा में लगे कार्मिको की सुविधा के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ बनाया जाएगा जिसमें वह ड्यूटी के दौरान अपना मतदान कर सकते है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो से अनिल दत्त शर्मा, आल इण्डिया रेडिया से राकेश ढौंडियाल, आकाशवाणी से आर.सी बर्त्वाल, डीआरएम कार्यालय से संजय सक्सेना, एफसीआई से मनमोहन सिंह, फायर एण्ड इंजीनियरिंग सर्विस से वी.बी यादव, स्वास्थ्य डॉ सी.एस रावत, नार्दन रेलवे से अमर सिंह, सहायक निदेश सूचना बी.सी नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
—-0—
प्रेस नोट
देहरादून दिनांक 23 फरवरी 2024,(जि.सू.का), लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को समुचित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार गठित उड़न दस्ते एवं स्थैतिक निगरानी टीम के साथ तैनात पुलिस बल को आज मुख्य कोषाधिकारी/नोडल अधिकारी व्यय रोमिल चौधरी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उड़न दस्तें एवं स्थैतिक निगरानी टीम द्वारा की जाने वाली जाँच के सम्बन्ध में विभिन्न पहलुओं के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी। आज के प्रशिक्षण कार्यकम में सलाहकार राजीव गुप्ता, भरत सिंह लेखाकार, दीपक भट्ट सहायक लेखाकार, सैयद वसी रजा जाफरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, हरि ओम सिंह, निरीक्षक, प्रभारी, निर्वाचन प्रकोष्ठ, विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक, प्रभारी, निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ, अंकित भण्डारी, निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ आदि उपस्थित रहें।