शराब बनाते एक धर दबोचा, 500 लीटर लाहन किया नष्ट - Shaurya Mail

Breaking News

शराब बनाते एक धर दबोचा, 500 लीटर लाहन किया नष्ट

 शराब बनाते एक धर दबोचा, 500 लीटर लाहन किया नष्ट

उत्तराखंड(हरिद्वार),शनिवार 06 जनवरी 2024

खानपुर पुलिस ने देर रात्रि ग्राम लालचंदवाला से लालपुर जाने वाले मार्ग पर गन्ने के खेत से अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना पर छापा मारकर एक आरोपित को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

पुलिस ने मौके से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही पुलिस ने मौके से 500 लीटर लाहन नष्ट किया। पकड़े गए आरोपित का नाम रविन्द्र सिंह पुत्र धर्म सिंह सिंह निवासी ग्राम लालचंदवाला थाना खानपुर हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!