मुख्यमंत्री से निवेशकों के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री से निवेशकों के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

 मुख्यमंत्री से निवेशकों के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 13 मई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्यटन एवं शिक्षा के क्षेत्र में निवेश के इच्छुक निवेशकों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवेशकों को आश्वासन दिया कि राज्य में लाइसेंस सहित सभी औपचारिकताओं के तत्परता से अनुमोदन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यवसायों की स्थापना के लिए सभी स्वीकृतियों के लिए वन स्टॉप सेवा शुरू की है। राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त लैंड बैंक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योग समूहों को उद्योग स्थापित करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। राज्य में मजबूत नीतिगत ढांचे में निवेश के लिए और नीतियों को निवेशकों के हितैषी बनाने के लिए प्रभावी कार्य किए गए हैं। शासन-प्रशासन की ओर से निवेशकों के साथ प्रभावी समन्यव एवं संवाद स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के साथ इकोलॉजी एवं इकॉनमी में संतुलन बनाते हुए अधिकाधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर पलायन को रोकना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के अलावा प्रतिनिधिमंडल में प्रतीक सूरी, सीईओ मासेर ग्रुप, हेमन्त मैनी, एमडीआर इवेस्टमेंट कम्पनी के यूके हेड ऑफ, आदित्य विक्रम सोमानी, वी.पी. बिजनैस डेवलपमेंट, उर्वशी सहाय,ग्लोबल मैनेजमेंट कंसलटेंट शामिल थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!