कृषि सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात - Shaurya Mail

Breaking News

कृषि सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

 कृषि सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 19 फरवरी 2025

जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत कृषि सहायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कृषि सहायकों को पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री से मानदेय में वृद्धि करने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने कृषि सहायकों को उपनल कर्मचारियों की तरह वेतन, आकस्मिक मृत्यु पर जीवन बीमा योजना लागू करने, राज्य कर्मचारियों की तरह गोल्डन कार्ड सुविधा देने और सेवा में रहते हुए असमय निधन पर आश्रित को नौकरी देने की मांग की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार कृषि सहायकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और उनकी मांगों पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!