स्वाद और हुनर का संगम : टिहरी लेक फेस्टिवल में मास्टर शेफ प्रतियोगिता - Shaurya Mail

Breaking News

स्वाद और हुनर का संगम : टिहरी लेक फेस्टिवल में मास्टर शेफ प्रतियोगिता

 स्वाद और हुनर का संगम : टिहरी लेक फेस्टिवल में मास्टर शेफ प्रतियोगिता

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 08 मार्च 2026

टिहरी लेक फेस्टिवल की विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में मास्टर शेफ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रघु के सिंह ने प्रथम स्थान, वीरपाल ने द्वितीय तथा विजेंद्र रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला मास्टर शेफ प्रतियोगिता में सरिता भंडारी ने प्रथम, रेनू ने द्वितीय व सुलोचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इमर्जिंग कैटेगरी में प्रथम स्थान पर प्रतीक जोशी, द्वितीय स्थान पर कुणाल रावत तथा तीसरे स्थान विनीता प्रजापति रहे। सभी विजेताओं को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विजेता धनराशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!