उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में 78 वर्षीय महिला के उपचार में लापरवाही बरतने की प्राप्त हुई शिकायत, डीएम ने गंभीरता से लेते हुए बिठाई जांच - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में 78 वर्षीय महिला के उपचार में लापरवाही बरतने की प्राप्त हुई शिकायत, डीएम ने गंभीरता से लेते हुए बिठाई जांच

 उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में 78 वर्षीय महिला के उपचार में लापरवाही बरतने की प्राप्त हुई शिकायत, डीएम ने गंभीरता से लेते हुए बिठाई जांच

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 12 फरवरी 2025

उप जिला चिकित्सालय में 78 वर्षीय महिला के उपचार में लापरवाही बरतने की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने एसडीएम ऋषिकेश एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सालय का निरीक्षण कर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में आज एसडीएम ऋषिकेश एवं सीएमओ ने उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश का निरीक्षण किया।
शिकायत में सफाई कर्मचारी वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नहीं आए, नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही व अमानवीय व्यवहार, 3 दिनों से पट्टी नहीं बदलने की शिकायत, वार्ड में बिखरा मेडिकल वेस्ट, वार्ड में बहुत दयनीय स्थिति, सीएमएस का अपने नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं आदि शिकायत डीएम को प्राप्त हुई। जिस पर डीएम ने एसडीएम, सीएमओ को जांच हेतु रवाना कर मांगी जांच आख्या।
डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ऋषिकेश एवं प्रभारी सीएमओं को चिकित्सालय को का निरीक्षण करते हुए शिकायती पत्र में वर्णित बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एसडीएम एंव प्रभारी सीएमओ द्वारा जल्द डीएम को प्रस्तुत की जाएगी जांच रिपोर्ट।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था ठीक नही पाए जाने पर सीएमस को नियमित वार्ड, ओटी, लेबररूम, आईसीयू का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को ड्रेस में रहने को निर्देशित किया गया। सफाई व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के निर्देश। अस्पताल में भीड़ न रहे, एक मरीज के साथ अटैंडेंट के साथ अधिक तीमारदार न रहे। अनाधिकृत व्यक्ति चिकित्सालय में प्रवेश न करे, इसके लिए चिकित्सालय में स्टॉप ड्रेस एवं आईकार्ड के साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं। चाराधाम यात्रा के लिए भी व्यवस्थाएं पूर्व में ही बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!