मौसम और कोरोना के बढ़ते प्रकोप कारण नौ जनवरी को प्रधानमंत्री की लखनऊ रैली निरस्त की जा सकती है कोई बड़ी रैली का आयोजन नहीं करेगी कांग्रेस - Shaurya Mail

Breaking News

मौसम और कोरोना के बढ़ते प्रकोप कारण नौ जनवरी को प्रधानमंत्री की लखनऊ रैली निरस्त की जा सकती है कोई बड़ी रैली का आयोजन नहीं करेगी कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ जनवरी को लखनऊ में होने वाली चुनावी रैली निरस्त की जा सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी और कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण यह निर्णय लिया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आठ और नौ जनवरी को प्रदेश में तेज बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है।

उधर, कांग्रेस हाईकमान ने निर्णय लिया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पार्टी मैराथन दौड़ या कोई बड़ी रैली का आयोजन नहीं करेगी। कार्यकर्ता छोटे-छोटे आयोजनों के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी की रीति-नीति को आम मतदाताओं तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर पर्चा वितरण करेंगे और कांग्रेस की घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस किसी बड़ी रैली का आयोजन नहीं करेगी।

उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को कोविड के 992 नए मरीज मिले। एक दिन पहले सोमवार को यहां 552 नए मरीज मिले थे। प्रदेश में अब 3173 एक्टिव मरीज हैं। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 174 मरीज गाजियाबाद में मिले। वहीं गौतमबुद्ध नगर में 165 मरीज मिले हैं। लखनऊ में 146 व मेरठ में 102 केस मिले।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!