मुख्यमंत्री से प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के सदस्यों ने की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री से प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के सदस्यों ने की भेंट

 मुख्यमंत्री से प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के सदस्यों ने की भेंट

मुख्यमंत्री से प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के सदस्यों ने की भेंट

 

-अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को किया अवगत

-प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कम करने का किया अनुरोध

 

देहरादून,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में सांसद श्री नरेश बंसल के नेतृत्व में प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल समिति के पदाधिकारियों ने भेंट की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री एन. पी. दीवान ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कम किया जाए। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि मण्डी शुल्क की दरों में संशोधन के साथ ही व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, व्यापार मण्डल समिति के प्रदेश महामंत्री विनय गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश संयोजक आर.पी. गोयल, विपिन नागलिया, आनंद स्वरूप गुप्ता, विवेक अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!