मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

 मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईसा मसीह का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम व त्याग के मार्ग पर चलकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सभी पर्वाे को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है। उन्होंने इस अवसर पर सभी से कोविड मानकों का भी ध्यान रखने की अपेक्षा की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!