भू कानून को लेकर धरना जारी - Shaurya Mail

Breaking News

भू कानून को लेकर धरना जारी

 भू कानून को लेकर धरना जारी

भू कानून को लेकर धरना जारी

 

देहरादून,  भू कानून की मांग को लेकर 64वें दिन भी धरना जारी रहा। पंडित दीनदयाल पार्क में जारी धरना के दौरान मुख्य संयोजक शंकर सागर और सह संयोजक लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि 25 दिसम्बर तक यदि हिमाचल की तर्ज पर भू-क़ानून लागू नहीं हुआ तो सभी मातृशक्तियां अनशन स्थल पर सामूहिक आत्मदाह कर सकती हैं। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि पृथक राज्य इसलिए नहीं बनवाया गया था की बाहरी लोग हमारी ही जमीनों को खरीदकर हमें हाशिए में धकेल दें। अभी नहीं तो कभी नहीं के नारे के साथ महिलाओं ने धरना जारी रखने की बात कही।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!