सीएम ने सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन में किया प्रतिभाग - Shaurya Mail

Breaking News

सीएम ने सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन में किया प्रतिभाग

 सीएम ने सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन में किया प्रतिभाग

सीएम ने सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन में किया प्रतिभाग

 

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देर सायं क्लेमनटाउन स्थित शिव रघुनाथ मंदिर में श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य एवं आदर्श हैं। हम जब भी किसी परेशानी में होते हैं तो ‘हे राम’ कहकर भगवान राम का स्मरण करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे की कल्पना साकार हो रही है। आज अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण कार्य सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में काशी विश्वनाथ धाम को भी भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान राम एवं हनुमान की आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!