Breaking News
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं आउट ऑफ कंट्रोल, अबतक 998 घटनाएंकुटुंब परिवार समाजिक संगठन, श्री राम मंदिर समिति चखुवाला एवम राष्ट्र वादी आर टी आई एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स फेडरेसन भारत द्वारा हर महीने के अंतिम मंगलवार को आयोजित करेंगेजिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में डेंगू चिकनगुनिया रोधी / अंर्तविभागीय समन्वय बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिएजिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार में पेयजल से सम्बन्धित विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करते हुएपुलिस प्रशासन ने जनता से वैकल्पिक मार्गों के चुनने का किया आग्रह

अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

 अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

देहरादून। दून के खुड़बड़ा पुलिस चौकी इलाके में स्थित अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी आश्रम का ही नाबालिग लड़का है। आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है। साथ ही उसका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर हिमानी को दी गई है।

जानकारी के अनुसार इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित की तबीयत बिगड़ी और उसने आश्रम के वार्डन को यह बात बताई। जिसके बाद आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत देर रात खुड़बड़ा पुलिस चौकी में की। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अनाथ आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की मेडिकल जांच रिपोर्ट और पूछताछ के अनुसार कार्रवाई में जुटी है। फिल्हाल अभी आरोपी को हिरासत में लिया गया है। खुड़बड़ा चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद के अनुसार अनाथ आश्रम प्रशासन द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक दुष्कर्म मामले का खुलासा तब हुआ जब काफी दिनों से पीड़िता की तबीयत खराब हो रही थी। 4 महीने से मासिक धर्म न होने के चलते तबियत बिगड़ी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि आश्रम का ही लड़का काफी समय से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी को आश्रम में ही फिलहाल नजरबंद रखा गया है। मेडिकल जांच, साक्ष्य सबूत के आधार पर गिरफ्तारी होगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!