परिसंपत्ति बंटवारे में उत्तराखंड का हिस्सा कम किया गयाः बिष्ट - Shaurya Mail

Breaking News

परिसंपत्ति बंटवारे में उत्तराखंड का हिस्सा कम किया गयाः बिष्ट

 परिसंपत्ति बंटवारे में उत्तराखंड का हिस्सा कम किया गयाः बिष्ट

परिसंपत्ति बंटवारे में उत्तराखंड का हिस्सा कम किया गयाः बिष्ट

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने यूपी के साथ परिसंपत्ति बंटवारे के मामले में भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यूपी से परिसंपत्ति बंटवारे में उत्तराखंड का हिस्सा कम किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की अस्मिता गिरवी रख दी। बिष्ट ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि उत्तराखंड के सीएम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने घुटने टेक दिए हैं।

हल्द्वानी पॉलीशीट स्थित कैंप कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रदेश उपाध्यक्ष बिष्ट ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार की कमियां और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा ने उत्तराखंड में अपने 11 साल के कार्यकाल में 8 सीएम बदलने का काम किया वहीं, कांग्रेस ने अपने 10 साल में शिक्षा, चिकित्सा और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए। भाजपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में प्रदेश में 150 शराब की दुकानें खोलीं। जिसका विरोध कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज कर जेल भेजा गया। गांव-गांव तक यूटिलिटी वैन की मदद से युवाओं को शराब बांटी। जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में प्रदेश का ढांचागत विकास करने के साथ-साथ यहां की संस्कृति की समृद्धि के लिए काम किया। उपाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद तत्कालीन सीएम खनन को लकर चर्चाओं में रहे।

टब सरकार परिसंपत्तियों के बंटवारे का ढोंग कर रही है। जोत सिंह ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत ने सीएम रहते परिसंपत्तियों के बंटवारे की कवायद शुरू की थी, उस समय भी कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। पीएम मोदी की तरह सीएम धामी भी जुमले गढ़ रहे हैं। जिस सरकार ने अपने 5 साल में कभी परिसंपत्तियों की ओर ध्यान नहीं दिया अब चुनाव से ऐन पहले शिगूफा छेड़ दिया है। आरोप लगाया कि परिसंपत्ति बंटवारे के जरिए भाजपा आम जनता का रोजगार, महंगाई आदि ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटका रही है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 50 से अधिक सीटें जीतेगी। प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया की हल्द्वानी सीट से दावेदारी संबंधी सवाल के जवाब में बिष्ट ने कहा कि दीपक की सेवाओं का उचित पुरस्कार उन्हें पार्टी देगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!