राज्य आन्दोलनकारी जनपद स्तरीय चिन्हीकरण समिति की 05वीं बैठक हुई आयोजित - Shaurya Mail

Breaking News

राज्य आन्दोलनकारी जनपद स्तरीय चिन्हीकरण समिति की 05वीं बैठक हुई आयोजित

 राज्य आन्दोलनकारी जनपद स्तरीय चिन्हीकरण समिति की 05वीं बैठक हुई आयोजित

राज्य आन्दोलनकारी जनपद स्तरीय चिन्हीकरण समिति की 05वीं बैठक हुई आयोजित

देहरादून। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 शिव कुमार बरनवाल एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य आन्दोलनकारी जनपद स्तरीय चिन्हीकरण समिति की 05 वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों अपर जिलाधिकारियों के साथ ही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश चौहान, सुशीला बलुनी, उमी उनियाल, सरोज डिमरी, जगमोहन सिंह नेगी, उर्मिला शर्मा, जितेन्द्र अन्थवाल, भुवनेश्वरी कठैत, पी.एस नेगी, चक्रधर उप्रेती आदि राज्य आन्दोलनकारी जनपद स्तरीय चिन्हीकरण समिति के सदस्यों द्वारा संबंधित प्रस्तुत आवेदनों की गहनता से जांच की गई।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने अवगत कराया है कि बहुत से लोग राज्य आन्दोलनकारी बनने के लिए आवेदन में गलत तथ्य व दस्तावेज प्रस्तुत कर रहे हैं जिनमें संलग्न अभिलेख की प्रमाणिकता नहीं है। इस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 शिव कुमार बरनवाल ने चेतावनी दी है कि जो लोग राज्य आन्दोलनकारी चिन्हीकरण में गलत/फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर रहे हैं। उनके विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!