सेलाकुई में नगर निगम के पशु शवदाह गृह का होगा विरोध - Shaurya Mail

Breaking News

सेलाकुई में नगर निगम के पशु शवदाह गृह का होगा विरोध

 

सेलाकुई में नगर निगम के पशु शवदाह गृह का होगा विरोध

देहरादून। सेलाकुई की जनता पहले ही नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की वजह से काफी दिक्कतों का सामना कर रही है। ऐसे में अब नगर निगम ने यहां पशु शवदाह गृह बनाने का प्रस्ताव तैयार किया तो इसका सख्त विरोध होगा। यह बात बुधवार को विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर ने नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला से कही। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि नगर निगम आबादी क्षेत्र में शवदाह गृह बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस योजना पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने हैं। उधर नगर आयुक्त ने विधायक को जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्माण स्थल तय करने की बात कही।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!