महिला श्रद्धालु को बेकाबू कार ने रौंदा - Shaurya Mail

Breaking News

महिला श्रद्धालु को बेकाबू कार ने रौंदा

 महिला श्रद्धालु को बेकाबू कार ने रौंदा

महिला श्रद्धालु को बेकाबू कार ने रौंदा

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम के दर्शन को आई हरियाणा के गुरूग्राम की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु को बेकाबू कार ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। शराब के नशे में कार चलाने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के आरोपी जवान दीपक पारकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा बीती रात तब हुआ जब संध्या (29) अपने पति ब्रजेश कुमार और पांच साल के बेटे के साथ खाना खाकर अपने होटल लौट रही थी। रास्ते में बांगण धर्मशाला तिराहे के समीप विपरीत दिशा से आ रही बेकाबू कार ने संध्या को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क किनारे गिर गई। स्थानीय लोगों की सहायता से परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने इसकी तहरीर बदरीनाथ पुलिस थाने को दी। बदरीनाथ थाने के प्रभारी सतेंद्र नेगी ने बताया कि पिथौरागढ़ के रहने वाले आरोपी जवान को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चमोली जिला अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बदरीनाथ के निकट माणा में तैनात आइटीबीपी का जवान घटना के समय शराब के नशे में धुत था।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!