पद्म पुरस्कार मिलने पर सीएम ने दी बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

पद्म पुरस्कार मिलने पर सीएम ने दी बधाई

पद्म पुरस्कार मिलने पर सीएम ने दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदेश के प्रमुख पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी को पद्मभूषण, पर्यावरणविद् तथा मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत तथा डॉ. योगी एरन को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किये जाने पर सभी को बधाई एवं शुभकामना दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल प्रकाश जोशी को पद्म भूषण तथा कल्याण सिंह रावत तथा डॉ. योगी एरन को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किये जाने से राज्य को भी सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में इन लोगों के द्वारा किये गये प्रयासों को तो सराहना मिली ही है, राज्य की पहल को भी बल मिला है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!