उत्तराखंड में इस बार सर्दी ज्यादा सितंब ढाएगी।
उत्तराखंड में इस बार सर्दी ज्यादा सितंब ढाएगी।
उत्तराखंड, देहरादून ,उत्तराखंड में इस बार सर्दी ज्यादा सितंब ढाएगी। सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के जमकर होगी जिस कारण तापमान में गिरावट नजर आ आएगी। इसका असर उत्तराखंड समेत पूरे हिमालयी क्षेत्र में दिखेगा। इस बार अन्य सालों की तुलना में कड़ाके की ठंड पड़ने की भी संभावना है। आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान ( एरीज) के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सामान्य तौर पर साल में ठंड के हिस्से 90 से सौ दिन आते हैं।
सूत्रों के मुताबिक वर्ष दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक उत्तराखंड में इस बार सर्दी ज्यादा सितंब ढाएगी। यह संख्या 120 से 125 हो सकती है। बीते दिनों हुई अत्यधिक बारिश का असर सर्दियों पर पड़ रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार 15 दिसंबर के बाद पारा तेजी से नीचे जाएगा। साथ ही सर्दियां अगले वर्ष 15 मार्च तक रहने का अनुमान है। एरीज में वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा, इस वर्ष 20 से 25 दिन अधिक ठंड रहने का अनुमान है।
वही इस दौरान मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि इस बार पारा तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। नवंबर में सबसे कम 3.0 डिग्री तापमान 1985 में गया है। इस वर्ष ज्यादा ठंड की उम्मीद कर सकते हैं। पिछले वर्ष सर्दी के मौसम के दौरान शीत लहर अधिक लंबा खींचा। ऐसे में ला नीना व कुछ अन्य प्रभावों की वजह से इस बार ठंड अधिक पड़ेगी। वही इस नवंबर के साथ ठंड की शुरुआत हो चुकी है। कुमाऊं के कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। इस दौरान मार्च माह 2022 तक चलने वाले शीत काल में ठंड कंपकंपी छुड़ा सकती है। वही इस दौरान वायुमंडल में प्रदूषण की गति तेज होने पर ठंड का असर कम होगा। हवा प्रदूषित होने पर तापमान में भी इसका असर देखा जाता है। हालांकि, वैज्ञानिक कयास लगा रहे हैं कि प्रदूषण की गति इतनी भी तेज नहीं होगी कि शीतकाल को प्रभावित किया जा सके।