Breaking News

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सीमा पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई

 राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सीमा पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सीमा पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई

चमोली। राज्यपाल, ले0ज0 श्री गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका उत्साह बढाया।

इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक महेंद्र भट्ट आदि गणमान्य भी साथ रहे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!