मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है। मुख्यमंत्री ने गोवर्द्धन पूजा को समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है। दीपावली का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख समृद्धि लाये इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!