रेलवे स्टेशन के समीप शव मिलने से सनसनी - Shaurya Mail

Breaking News

रेलवे स्टेशन के समीप शव मिलने से सनसनी

रेलवे स्टेशन के समीप शव मिलने से सनसनी

 

देहरादून। रायवाला क्षेत्र के कांसरो रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

 

रविवार को कंसरो रेलवे स्टेशन के कर्मचारी कृष्ण पाल ने थाना रायवाला में सूचना दी। उन्होंने बताया कि कांसरो में 2 किमी रायवाला की ओर रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी मय फ़ोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक मानसिक रूप से विकृत प्रतीत होता हैं। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष है और उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले। मृतक के पास से कोई पहचान हेतु सामग्री बरामद नहीं हुई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भेज दिया गया है। मौके पर रेलवे पुलिस के एएसआई केसर सिंह और पार्क कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!