ब्राह्मण समाज महासंघ द्वारा विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन फरवरी में आयोजन किया जाएगा। - Shaurya Mail

Breaking News

ब्राह्मण समाज महासंघ द्वारा विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन फरवरी में आयोजन किया जाएगा।

ब्राह्मण समाज महासंघ द्वारा विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन फरवरी में आयोजन किया जाएगा।

(राजधानी में भगवान श्री परशुराम चौक की स्थापना करवाने पर भी निर्णय लिया) 

 

राजधानी के ग्यारह ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ द्वारा आगामी फरवरी में स्थापना वर्ष के अवसर पर राजधानी में विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के ब्राह्मण विभूतियों को आमंत्रित किया जायेगा, वहीं आसपास के राज्यों व उत्तराखंड के तमाम ब्राह्मण संगठनों को भी आमंत्रित किया जायेगा। सम्मेलन में ब्राह्मण जाति के उन्नयन, दशा व दिशा पर चिंतन मनन के साथ साथ राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर अगली रणनीति तय की जायेगी।

आज ब्राह्मण समाज महासंघ की मासिक बैठक में लिया गया। इसके अतिरिक्त महासंघ के प्रचार प्रसार हेतु शहर के चारों मुख्य प्रवेश मार्गों पर होर्डिंग व बैनर्स लगाने हेतु तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया जिसमें डा. वी.डी.शर्मा की अध्यक्षता में शशि शर्मा जी व राजेश कुमार शर्मा को नामित किया गया।

बैठक में राजधानी में भगवान श्री परशुराम चौक की स्थापना करवाने पर भी निर्णय लिया गया। चौक पर परशु की स्थापना हेतु एक प्रस्ताव पारित कर महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल मेयर साहब, नगर निगम से भेंट करेगा। बैठक में ब्राह्मणों के आत्म सम्मान, अधिकारों, राजनेतिक, सामाजिक क्षेत्रों में समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने के दिशा पर भी विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता शशि शर्मा जी ने की, संचालन महासंघ के महामंत्री अरुण कुमार शर्मा ने किया।

बैठक में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के संयोजक प्रतिनिधि सर्वश्री एस पी पाठक, उपमुख्य संयोजक, डा. वी डी शर्मा, प्रवक्ता, हरिकृष्ण शर्मा, वित्त सचिव, राजेश शर्मा, थानेश्वर उपाध्याय, बी एम शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रूप चंद्र शर्मा, पंडित शशिकांत दुबे, उमाशंकर शर्मा आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!