सीएम के आश्वासन के बाद विधुत कर्मियों ने आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की - Shaurya Mail

Breaking News

सीएम के आश्वासन के बाद विधुत कर्मियों ने आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की

 सीएम के आश्वासन के बाद विधुत कर्मियों ने आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की

सीएम के आश्वासन के बाद विधुत कर्मियों ने आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों के सम्बन्ध में सकारात्मक निर्णय लिये जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान हड़ताल से नहीं बल्कि वार्ता से ही सम्भव है। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, अपर मुख्यसचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव ऊर्जा सौजन्या, प्रबन्ध निदेशक दीपक रावत के साथ ही ऑल इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र दूबे, मोर्चा के संयोजक इंसारूल हक के साथ ही अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपना आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की है। इस आन्दोलन के फलस्वरूप कर्मचारियों पर उत्पीड़न की कार्यवाही नहीं किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!