कार टिहरी झील में समाई, तीन लोग लापता - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

कार टिहरी झील में समाई, तीन लोग लापता

 कार टिहरी झील में समाई, तीन लोग लापता

कार टिहरी झील में समाई, तीन लोग लापता

 

देहरादून। शुक्रवार शाम करीब 19.45 बजे टिहरी-उत्तरकाशी जिले की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। घटना की सूचना पर राजस्व, धरासू पुलिस के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर स्यांसू पुल से सौ मीटर पहले चिन्यालीसौड़ की ओर एक मारुति आल्टो कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गई।

 

जिसमें तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनके नाम शीशपाल पुत्र नामालूम निवासी स्यांसू टिहरी गढ़वाल, सोनू पुत्र नामालूम निवासी सुनारगांव टिहरी गढ़वाल तथा शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारखा टिहरी गढ़वाल बताए गए हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन से चार लोग सवार थे। इधर, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक दीपेंद्र चौहान ने बताया कि कार दुर्घटना मे टिहरी बांध की झील मे डूबे व्यक्तियों के बारे में अभी ठोस जानकारी नहीं मिली, घटना से पूर्व आने की जानकारी जुटाई जा रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!