चारधाम हक हकूकधारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

चारधाम हक हकूकधारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

 चारधाम हक हकूकधारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

चारधाम हक हकूकधारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

 

गोपेश्वर, चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें सभी ने एक सुर में जल्द से जल्द यात्रा शुरू कराने की मांग उठाई। कहा कि शीघ्र यात्रा शुरू नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों, व्यापार मंडल, होटल व्यावसायी और मंदिर से जुड़े हक हकूकधारियों ने साकेत चैराह से माणा चैराह तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद बदरीनाथ स्थित बस अड्डे में महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें लोगों का कहना है कि दो साल से यात्रा बंद होने से व्यावसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सारा काम धाम चैपट हो रखा है लेकिन बैंकों से ऋण लेने वालों को किश्त जमा करने के लिए लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। बिजली पानी के बिल लगातार आ रहे हैं। कमाई ठप होने पर वह कैसे इनका भुगतान करेंगे। कहा कि व्यापारियों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। निर्णय लिया गया कि यदि जल्द यात्रा शुरू नहीं होती है तो सरकार के खिलाफ विरोध तेज किया जाएगा। इस दौरान बद्रीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद नवानी, बामणी गांव की प्रधान बबीता देवी, माणा के प्रधान पीतांबर मोल्फा, सरपंच संगीता मेहता, सागर डाड़ी,जसवीर मेहता, रामनरायण भंडारी, मनदीप भंडारी, अनूप भंडारी आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!