सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - Shaurya Mail

Breaking News

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 31 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

धामी ने कहा कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने एक सशक्त और एकजुट भारत की नींव रखी, जिसे देशवासी हमेशा याद रखेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, महापौर सौरभ थपलियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!