उत्तराखंड में फिर गरजेंगे बेरोजगार - 30 अक्टूबर को देहरादून परेड ग्राउंड में महाजुटान का ऐलान, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 'चलो देहरादून' का नारा - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में फिर गरजेंगे बेरोजगार – 30 अक्टूबर को देहरादून परेड ग्राउंड में महाजुटान का ऐलान, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर ‘चलो देहरादून’ का नारा

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 26 अक्टूबर 2026

उत्तराखंड में सरकारी भर्तियों की सुस्त रफ्तार से नाराज युवाओं ने एक बार फिर सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड, देहरादून में ‘चलो देहरादून’ महारैली का आह्वान किया है।

संघ द्वारा जारी पोस्टर में सरकार के सामने 17 प्रमुख मांगें रखी गई हैं। बेरोजगार संघ का कहना है कि लंबे समय से कई विभागों में भर्तियां अटकी पड़ी हैं, कई के रिजल्ट पेंडिंग हैं और कई विभागों में प्रभारी व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं :

संघ ने वर्दीधारी विभागों – पुलिस सिपाही, फॉरेस्ट गार्ड, बंदी रक्षक, सचिवालय रक्षक और आबकारी विभाग में तत्काल भर्ती विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है। साथ ही दारोगा भर्ती, JE/AE भर्ती और पटवारी-लेखपाल री-एग्जाम का रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग तेज हो गई है।

शिक्षा विभाग से जुड़ी मांगों में हाईकोर्ट के आदेश पर चयनित LT अभ्यर्थियों को तत्काल जॉइनिंग, प्रवक्ता, LT और प्राथमिक शिक्षक की नई भर्ती जारी करने की मांग शामिल है।

इसके अलावा शहरी विकास निदेशालय में EO के रिक्त पदों पर भर्ती और प्रभारी प्रथा खत्म करने, UKPSC और UKSSSC में लंबित सभी परिणाम जारी करने और आयोगों द्वारा जारी भर्ती कैलेंडर का सख्ती से पालन करने की मांग की गई है।

सिंचाई, PWD, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में प्रतिरूप सहायक, अमीन, लैब असिस्टेंट, लाइब्रेरियन, ITI अनुदेशक के 859 पदों और पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पदों पर भी जल्द विज्ञप्ति जारी करने की मांग पत्र में है।

बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर सरकार ने समय रहते मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो 30 अक्टूबर को परेड ग्राउंड से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!