द हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 24 अक्टूबर 2026
द हैरिटेज स्कूल में 73वां वार्षिक वाइब्स इन्फेंट कम्युनिटी में नन्हें मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर इंद्रधुनषी छठा बिखेरी।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल ने अपना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इन्फेंट कम्युनिटी के नन्हे विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास दिखाने का एक शानदार मंच बनाया और नन्हें मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर अभिनेत्री, समाजसेवी एवं हिमाचल टाइम्स ग्रुप ऑफ न्यूजपेपर्स की चेयरपर्सन, मैनेजिंग डायरेक्टर व एडिटर, सुश्री इंद्राणी पांधी ने मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, विशिष्ट अतिथियों में स्कूल के निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, जूनियर कोऑर्डिनेटर सारिका जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री इंद्राणी पांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सम्मान स्वरूप युवराज शर्मा और अंशिका सेठी ने उन्हें फूलों का एक सुंदर गुलदस्ता भेंट किया। प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया और उनका हार्दिक स्वागत किया। इस वर्ष के आयोजन की थीम इनक्रेडिबल इंडिया (अतुल्य भारत) थी, जिसे बच्चों ने मंच पर बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। उनके उत्साह, आत्मविश्वास और अद्भुत प्रतिभा ने दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी जीवंत प्रस्तुति, प्यारे हाव-भाव और ऊर्जावान प्रदर्शन ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत पर नृत्य, ढोल बाजे ढोल बाजे पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी और कश्मीर की वादियों में बुमरो बुमरो आए हो किस बगिया से तुम गीत पर नृत्य ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इंडिया उला उला गीत ने सभी का मनमोह लिया।
भगवान गणेश के जन्म को दर्शाने वाला नाटक इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा और इन नन्हे कलाकारों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और इस वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम को एक यादगार और आनंदमय उत्सव बना दिया। रंगीला हिंदुस्तान की प्रस्तुति दिल को छूने लायक रही।
मुख्य अतिथि ने अपना प्रेरणादायक संबोधन देते हुए नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों की बेहतरीन प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
स्कूल के निदेशक विक्रांत चौधरी ने मुख्य अतिथि को एक स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। जूनियर कोडिनेटर सारिका जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, जूनियर कोऑर्डिनेटर सारिका जैन, शिक्षिक शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।