पंजाब नेशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय परिणाम घोषणा की
उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 17 अक्टूबर 2026
पंजाब नेशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय परिणाम घोषणा की।
शुद्ध लाभ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12.8% बढ़कर वित्त वर्ष 2027 की द्वितीय तिमाही में ₹ 5,532 करोड़ हो गया, जो द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष’26 में ₹ 4,904 करोड़ था। आस्तियों पर प्रतिफल (RoA) द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष’27 में 1.05% रहा, जो द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष’26 के 1.05% के समान स्तर पर है। वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) प्रथम तिमाही वित्तवर्ष’27 के 2.50% से 8 आधार अंक बढ़कर द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष’27 में 2.58% रहा। सीआरएआर सितम्बर’25 की दर 17.19% से बढ़कर सितम्बर’26 को 17.95% हो गया। प्रति शेयर बुक वैल्यू (टैंजिबल) सितम्बर’25 में ₹95.92 से सितम्बर’26 में 16.7% की वृद्धि के साथ ₹111.94 हो गया।
वैश्विक कारोबार वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11.9% बढ़कर सितंबर’26 तक ₹ 31,18,434 करोड़ हो गया, जो सितंबर’25 तक ₹ 27,86,673 करोड़ था। वैश्विक जमाराशियों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 9.9% की वृद्धि दर्ज हुई और ये सितंबर’26 तक ₹ 17,77,240 करोड़ हो गईं, जो सितंबर’25 तक ₹ 16,17,080 करोड़ थीं। वैश्विक अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 14.7% बढ़कर सितंबर’26 तक ₹ 13,41,194 करोड़ हो गए, जो सितंबर’25 तक ₹ 11,69,592 करोड़ थे। ऋण-जमा (सीडी) अनुपात सितंबर’26 में 75.5% हो गया, जो सितंबर’25 में 72.3% था। वर्ष-दर-वर्ष आधार पर जीएनपीए अनुपात 90 आधार अंक सुधरकर सितंबर’26 तक 2.55% हो गया, जो सितंबर’25 तक 3.45% था। वर्ष-दर-वर्ष आधार पर एनएनपीए अनुपात 11 आधार अंक सुधरकर सितंबर’26 तक 0.25% हो गया, जो सितंबर’25 तक 0.36% था। प्रावधान कवरेज अनुपात (टीडबल्यूओ सहित) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 41 आधार अंक सुधरकर सितंबर’26 तक 97.32% हो गया, जो सितंबर’25 तक 96.91% था। स्लिपेज अनुपात सितम्बर’25 के 0.71% की तुलना में सितम्बर’26 को 0.77% हो गया।
बचत जमाराशियाँ बढ़कर ₹ 5,42,893 करोड़ हो गईं, जो वर्ष-दर-वर्ष 6.7% की वृद्धि दर्शाती हैं। चालू जमाराशियाँ बढ़कर ₹ 83,053 करोड़ हो गईं, जो वर्ष-दर-वर्ष 11.9% की वृद्धि दर्शाती हैं। कासा जमाराशियाँ बढ़कर ₹ 6,25,945 करोड़ हो गईं, जो वर्ष-दर-वर्ष 7.3% की वृद्धि दर्शाती हैं। सितंबर’26 तक बैंक की कासा हिस्सेदारी 36.6% है।
बैंक ने आईबीपीसी को छोड़कर खुदरा अग्रिमों में वर्ष-दर-वर्ष 16.3% की वृद्धि दर्ज की। आवास ऋण वर्ष-दर-वर्ष 14.3% बढ़कर ₹ 1,41,836 करोड़ हो गया। वाहन ऋण में वर्ष-दर-वर्ष 29.6% की वृद्धि हुई और यह ₹ 38,234 करोड़ पर पहुँच गया। कृषि प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18.1% बढ़कर ₹ 1,71,156 करोड़ हो गए। एमएसएमई अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 19.8% बढ़कर ₹ 2,14,619 करोड़ हो गए।
सकल अनर्जक आस्तियाँ (जीएनपीए) ₹ 6,153 करोड़ घटकर सितंबर’26 तक ₹ 34,190 करोड़ रह गईं, जो सितंबर’25 तक ₹ 40,343 करोड़ थीं। निवल अनर्जक आस्तियाँ (एनएनपीए) ₹ 713 करोड़ घटकर सितंबर’26 तक ₹ 3,313 करोड़ रह गईं, जो सितंबर’25 तक ₹ 4,026 करोड़ थीं।
द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष’27 के लिए परिचालन लाभ ₹ 7,532 करोड़ तथा प्रथम छमाही वित्तवर्ष 27 के लिए ₹ 15,051 करोड़ रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 4.2% और 5.2% की वृद्धि दर्शाता है।
द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 के लिए निवल ब्याज आय ₹ 11,601 करोड़ तथा प्रथम छमाही वित्तवर्ष 27 के लिए ₹ 22,400 करोड़ रही, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 10.8% और 6.4% की वृद्धि दर्शाती है। द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 के लिए कुल आय ₹ 38,185 करोड़ तथा प्रथम छमाही वित्तवर्ष 27 के लिए ₹ 75,416 करोड़ रही, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 5.4% और 2.7% की वृद्धि दर्शाती है। द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 के लिए कुल ब्याज आय ₹ 34,585 करोड़ तथा प्रथम छमाही वित्तवर्ष 27 के लिए ₹ 67,482 करोड़ रही, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 8.5% और 5.7% की वृद्धि दर्शाती है। शुल्क आधारित आय वित्त वर्ष’27 की द्वितीय तिमाही के लिए ₹1,954 करोड़ है, जो वित्त वर्ष 26 की द्वितीय तिमाही के लिए ₹1,685 थी, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16.0% की वृद्धि दर्ज की गई है।
प्रति कर्मचारी कारोबार सुधरकर सितंबर’26 तक ₹ 30.66 करोड़ हो गया, जो सितंबर’25 तक ₹ 27.62 करोड़ था। प्रति शाखा कारोबार सुधरकर सितंबर’26 तक ₹ 285.18 करोड़ हो गया, जो सितंबर’25 तक ₹ 263.06 करोड़ था। प्रति कर्मचारी शुद्ध लाभ सुधरकर द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 में ₹ 22.51 लाख हो गया, जो द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 26 में ₹ 19.97 लाख था। प्रति शाखा शुद्ध लाभ सुधरकर द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 में ₹ 209.37 लाख हो गया, जो द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 26 में ₹ 190.18 लाख था।
पीएमजेडीवाई खाते सितंबर’25 तक 550.75 लाख से बढ़कर सितंबर’26 तक 582.78 लाख हो गए।
डिजिटल लेनदेन की संख्या द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 26 में ₹ 312 करोड़ से बढ़कर द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 में ₹ 408 करोड़ हो गई, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 31% की वृद्धि दर्शाती है। व्हाट्सएप बैंकिंग उपयोगकर्ताओं की संख्या 30.09.2025 तक 83 लाख से बढ़कर 30.09.2026 तक 143 लाख हो गई, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 72% की वृद्धि दर्शाती है। 30.09.2026 तक पीएनबी वन (400+ सुविधाओं वाला खुदरा मोबाइल बैंकिंग ऐप) के उपयोगकर्ताओं की संख्या 285 लाख है, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 19% की वृद्धि दर्शाती है।
30.09.2026 तक पीएनबी वन बिज़ (225+ सुविधाओं वाला कॉर्पोरेट मोबाइल बैंकिंग ऐप) के उपयोगकर्ताओं की संख्या 4.14 लाख है, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 112% की वृद्धि दर्शाती है। द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 में बैंक के कुल लेनदेन में डिजिटल लेनदेन की हिस्सेदारी लगभग 95.7% रही।
द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 में डिजिटल ऋण प्रक्रियाओं (Digital Lending Journeys) के माध्यम से स्वीकृत कुल राशि ₹ 22,000 करोड़ से अधिक रही।
बचत, चालू एवं पीपीएफ़ खातों के लिए डीआईवाई डिजिटल जर्नी शुरू की गईं: पीएनबी वन बिज़ में यूपीआई सुविधा शुरू की गई। पीएनबी वन के भीतर क्रेडिट कार्ड जीनी (Credit Card Genie) ऐप को एकीकृत किया गया। रिटेल इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं (आईबीएस) में फैमिली बैंकिंग की शुरुआत
व्हाट्सएप बैंकिंग में एकाधिक नामांकित (नॉमिनी) सुविधा, फॉर्म 15G/H (फॉर्म 121) तथा बीबीपीएस-सक्षम बिल भुगतान सेवाएँ।
चौथे आईसीसी इमर्जिंग एशिया बैंकिंग कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स में ‘एमएसएमई एक्सीलरेशन में सर्वश्रेष्ठ बैंक’ श्रेणी में उपविजेता घोषित। एनसीआरपी के अंतर्गत उत्कृष्ट सहयोग के लिए ट्रांसयूनियन सिबिल (TransUnion CIBIL) द्वारा एनसीआरपी कोलैबोरेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित। मंथन 2025, आईबीए–पीएनबी केस स्टडी प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता का स्थान प्राप्त कर उत्कृष्टता के लिए सम्मानित। डेटा गुणवत्ता में उत्कृष्टता के लिए ट्रांसयूनियन सिबिल (TransUnion CIBIL) द्वारा गोल्ड डेटा क्वालिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित। पीएनबी परिवार के 2 सदस्यों ने भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए खेलते हुए एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।