TET की अनिवार्यता एवं NPS के विरोध में 13 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच — अधिकाधिक शिक्षक सहभागिता हेतु आह्वान - Shaurya Mail

Breaking News

TET की अनिवार्यता एवं NPS के विरोध में 13 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच — अधिकाधिक शिक्षक सहभागिता हेतु आह्वान

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 12 सितंबर 2026

आप सभी अवगत हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर NOPS के आह्वान पर TET की अनिवार्यतः और NPS के विरोध में दिनांक 13 सितम्बर 2026 को उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री आवास कूच का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आंदोलन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों TET की अनिवार्यतः और NPS, नई पेंशन के विरोध एवं पुरानी पेंशन योजना की शीघ्रता से बहाली को लेकर किया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद देहरादून, NMOPS द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम का पूर्ण समर्थन करता है। TET की अनिवार्यता से प्रभावित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा शिक्षकों कर्मचारियों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए हमारी एकजुटता आवश्यक है।

अतः जनपद देहरादून के समस्त विकासखंडों के सम्मानित अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित एवं अन्य पदाधिकारीगण से आग्रह है कि वे अपने-अपने विकासखंड से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी प्रयास करें तथा सभी शिक्षक साथियों को दिनांक 13 सितम्बर 2026 के उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करें। हमारा सामूहिक प्रयास ही हमारी एकता, संघर्ष और अधिकारों की आवाज को मजबूती प्रदान करेगा। सभी शिक्षक साथी कार्यक्रम में अनुशासन, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक भावना के साथ प्रतिभाग करते हुए आंदोलन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!