धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा आगामी विधानसभा चुनाव : तीरथ सिंह रावत - Shaurya Mail

Breaking News

धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा आगामी विधानसभा चुनाव : तीरथ सिंह रावत

 धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा आगामी विधानसभा चुनाव : तीरथ सिंह रावत

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 02 सितंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने और बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपने स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं और राज्य विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

रावत ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से जुटें।

नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने स्वागत के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में पद से बड़ा कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!