पेड़ पर चढ़ा दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत - Shaurya Mail

Breaking News

पेड़ पर चढ़ा दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

 पेड़ पर चढ़ा दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

उत्तराखंड(नई टिहरी),रविवार 30 अगस्त 2026

नगर पंचायत गजा के वार्ड संख्या चार के समीप फलसारी-बौंर डांडा क्षेत्र में गत दिवस चीड़ के पेड़ पर गुलदार बैठा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के हो-हल्ला करने के बावजूद गुलदार काफी देर तक पेड़ पर ही बैठा रहा।

नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने मामले की सूचना वन विभाग के नई टिहरी रेंज कार्यालय को दी। सूचना पर वन दरोगा वीरेंद्र सिंह बिष्ट और वनबीट अधिकारी बलवीर सिंह पंवार मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार पेड़ से उतरकर कहीं चला गया था।

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा बच्चों को अकेले इधर-उधर नहीं भेजने की सलाह दी है। वन दरोगा वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विभागीय टीम शाम के समय आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रही है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

सभासद रंजना चौहान, जमुना देवी,प्रियंका चौहान, वीरेंद्र चौहान और राधिका नेगी ने वन विभाग से गुलदार की गतिविधियों को ट्रेस करने के लिए क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाने की मांग की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!