डीएवी पीजी कॉलेज में रक्षाबंधन समारोह, 250 से अधिक छात्राओं ने अमित सिंह (मोती) को बांधी राखी - Shaurya Mail

Breaking News

डीएवी पीजी कॉलेज में रक्षाबंधन समारोह, 250 से अधिक छात्राओं ने अमित सिंह (मोती) को बांधी राखी

 डीएवी पीजी कॉलेज में रक्षाबंधन समारोह, 250 से अधिक छात्राओं ने अमित सिंह (मोती) को बांधी राखी

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 27 अगस्त 2026

डीएवी पीजी कॉलेज स्थित हिमांशु नैथानी बैडमिंटन हॉल में छात्र नेता अमित सिंह ‘मोती’ के नेतृत्व में रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 250 से अधिक छात्राओं ने छात्र नेता अमित सिंह ‘मोती’ को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

राखी बांधने के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश भी देखने को मिला।

इस अवसर पर छात्र नेता अमित सिंह ‘मोती’ ने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

समारोह के दौरान कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौल रहा और बड़ी संख्या में छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!