देहरादून शहीद स्मारक में बारिश का कहर, पेड़ गिरने से टला बड़ा हादसा - Shaurya Mail

Breaking News

देहरादून शहीद स्मारक में बारिश का कहर, पेड़ गिरने से टला बड़ा हादसा

 देहरादून शहीद स्मारक में बारिश का कहर, पेड़ गिरने से टला बड़ा हादसा

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 28 जुलाई 2026

शहीद स्मारक परिसर में शहीदों के मन्दिर से लगा हुआ वृक्ष देर रात भारी बारिश के चलते टूट गया और स्मारक की पीछे की ओर बाउंड्री पर गिर गया। यें गनीमत रही कि पेड़ देर रात कों गिरा अन्यथा स्टाम्प वेंडर और धरना स्थल पर धरना दें रहें आंदोलनकारियों पर खतरा होता।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने DFO नीरज कुमार कों फोन किया कि विभाग इसे पुरा कटिंग कराएं और उसके साथ वाली खोखली शाखा भी कटा दें ताकि फिर कोई घटना हो जाय। इसकी जानकारी नाजिर के कर्मचारियों कों भी अवगत करा दिया ताकि जल्द इसकी छंटाई हो और कचहरी परिसर से पेड़ों के पत्तों कों साफ किया जा सकें।

सायं 04- अचानक जिलाधिकारी रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर मुआयना करने निकले तों गिरे हुये पेड़ और पेड़ के शाखा व पत्तों का जमावड़ा देखा तों उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने तत्काल फोन लगाकर निर्देश दिये कि इसे जल्द छंटाई कर साफ किया जाय।

पिछले वर्ष भी एक भारी पेड़ तेज बारिश के चलते सुबह ही शहीद स्मारक से कचहरी प्रांगण में गिर गया था तों जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!