हरित एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News

हरित एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

 हरित एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 28 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से उत्तराखंड में स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 लागू की गई है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत छह लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित किए और 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी परिवहन विभाग की ओर से पूर्ण की जा चुकी है।

धामी ने कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि प्रदेश में स्वच्छ ईंधन आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और डीजल चालित वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हरित ऊर्जा और सतत विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार भी इसी सोच के अनुरूप स्वच्छ परिवहन, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, ईवी चार्जिंग स्टेशन और आधुनिक शहरी परिवहन प्रणाली के विकास पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को हरित विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित समय से पहले हासिल कर लिया गया है तथा कुल लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव परिवहन रविनाथ रमन और अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!