लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का हुआ शुभारंभ - Shaurya Mail

Breaking News
देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियांलोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभहरेला पर स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प, ‘हरित एवं स्वस्थ उत्तराखंड’ का दिया संदेश“हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड़ माँ के नाम” : हरेला पर्व पर मालदेवता में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान, प्रदेश में 40 वन प्रभागों के 3791 स्थलों पर रोपे गए पौधेदेहरादून जिला न्यायालय परिसर में ‘हरेला’ पर भव्य वृक्षारोपण

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ

 लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 16 जुलाई 2026

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। उत्तराखंड के प्रसिद्ध नाटककार श्री एसपी ममगाईं ने मालाबार का पौधा पीआईबी को भेंट किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

श्री ममगाईं ने कहा कि लोकपर्व हरेला प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का पावन प्रतीक है। यह पर्व हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और समृद्ध भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देता है।

पीआईबी देहरादून के मीडिया संचार अधिकारी श्री अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि इस शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं, उसके संरक्षण का संकल्प लें और हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तराखण्ड के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

वहीं राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, देहरादून में भी ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया गया। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, नई दिल्ली एवं डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग के अंतर्गत 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक देशभर में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर एनएसटीआई देहरादून एवं NIESBUD के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रशिक्षुओं ने पूरे उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ भारत मिशन की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष सेल्फी बूथ भी स्थापित किया गया, जहाँ प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेल्फी लेकर अभियान का समर्थन किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने अपने संस्थान, कार्यस्थल तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही, सभी ने एक स्वच्छ, स्वस्थ और सतत भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के दौरान एनएसटीआई देहरादून में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्वच्छता के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!