सभी एसटीपी की रियल टाइम निगरानी एक माह में सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव - Shaurya Mail

Breaking News

सभी एसटीपी की रियल टाइम निगरानी एक माह में सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

 सभी एसटीपी की रियल टाइम निगरानी एक माह में सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 14 जुलाई 2026

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्यभर के सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की रियल टाइम निगरानी की व्यवस्था एक माह के भीतर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसटीपी के इनलेट और आउटलेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा 24 घंटे निगरानी के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने सोमवार को सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य गंगा समिति और जिला गंगा समितियों की बैठकें निर्धारित समय सीमा के भीतर नियमित रूप से आयोजित की जाएं। उन्होंने स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा (एसपीएमजी) मुख्यालय स्तर पर भी सतत निगरानी की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) को प्रदेश के सभी एसटीपी का नियमित और औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला और राज्य स्तर पर सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था अगले एक माह में तैयार करने को कहा।

मुख्य सचिव ने गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे बसे हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और देहरादून जैसे प्रमुख शहरों में सीवरेज नेटवर्क के विस्तार पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने एसटीपी से निकलने वाले उपचारित जल के सिंचाई और औद्योगिक कार्यों में सुरक्षित उपयोग को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव रणवीर सिंह चौहान,विशेष सचिव एवं सदस्य सचिव उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव रोहित मीणा और विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!