मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए किए 8.61 करोड़ रुपये मंजूर - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए किए 8.61 करोड़ रुपये मंजूर

 मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए किए 8.61 करोड़ रुपये मंजूर

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 01 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रदेश में आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने के लिए कुल 8.61 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैंट के बंच केबल से वंचित क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा कराए जा रहे बंच केबल कार्य के लिए 4.92 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी की भटवाड़ी तहसील के धराली और हर्षिल तथा डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट एवं मोरी क्षेत्रों में आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 3 लाख रुपये प्रति भवन की दर से कुल 3.69 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। प्रभावितों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के साथ ही प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!