'मन की बात' को जन-जन तक पहुंचाएं : गणेश जोशी - Shaurya Mail

Breaking News

‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुंचाएं : गणेश जोशी

 ‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुंचाएं : गणेश जोशी

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 28 जून 2026

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है।

रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-136 (गढ़ी कैंट, डाकरा) में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना। उन्होंने नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और प्रधानमंत्री के संदेशों के व्यापक प्रसार में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस मंच के जरिए प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों, नवाचार करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों और देश के अनसुने नायकों की प्रेरक कहानियां देशवासियों तक पहुंचाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के साथ राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को भी रेखांकित करता है। इसमें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, नवाचार, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों जैसे विषयों पर प्रेरक संदेश दिए जाते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों को सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, शक्ति केंद्र संयोजक निर्मला भट्ट, बूथ अध्यक्ष तुलसी देवी, राज्यमंत्री ज्योति कोटिया सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!