नरेंद्रनगर नगरपालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण, सुबोध उनियाल ने दी शुभकामनाएं - Shaurya Mail

Breaking News

नरेंद्रनगर नगरपालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण, सुबोध उनियाल ने दी शुभकामनाएं

 नरेंद्रनगर नगरपालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण, सुबोध उनियाल ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 25 जून 2026

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने बुधवार को नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर अध्यक्ष सहित नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण की शुभकामनाएं व बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री उनियाल ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और जनसेवा तथा विकास के प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित बोर्ड जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नरेंद्रनगर के समग्र विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा तथा नगर के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में नरेंद्रनगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उनियाल ने अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों के सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि जनसहभागिता एवं आपसी समन्वय के साथ नगर के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!