कौशल उन्नयन योजना से मिली उड़ान, जर्मनी में नौकरी पाने वाली सपना राणा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात - Shaurya Mail

Breaking News

कौशल उन्नयन योजना से मिली उड़ान, जर्मनी में नौकरी पाने वाली सपना राणा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

 कौशल उन्नयन योजना से मिली उड़ान, जर्मनी में नौकरी पाने वाली सपना राणा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 24 जून 2026

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के एक हॉस्पिटल में 3 हजार 60 यूराे यानी 3 लाख 30 हजार प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्ति प्राप्त करने वाली सपना राणा ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। सपना राणा ने उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह नियुक्त प्राप्त की है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इसके दृष्टिगत प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण को प्राप्त करने के उपरान्त टिहरी गढ़वाल की नर्सिंग प्रशिक्षित युवा महिला सपना राणा का जर्मनी में नर्स के रूप में चयन हुआ है। सपना ने स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल टिहरी गढ़वाल से व नर्सिंग की शिक्षा स्टेट नर्सिंग कॉलेज देहरादून से प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़े जाने का निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा राज्य के युवाओं को जापान एवं जर्मनी में सेवायोजित किये जाने के लिए भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक करीब 65 युवाओं को जापान में सेवायोजित किया जा चुका है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!