राम गाँव न्याय पंचायत की बैठक : पंचायत भूमि की नीलामी का सख्त विरोध, भूख हड़ताल की चेतावनी - Shaurya Mail

Breaking News

राम गाँव न्याय पंचायत की बैठक : पंचायत भूमि की नीलामी का सख्त विरोध, भूख हड़ताल की चेतावनी

 राम गाँव न्याय पंचायत की बैठक : पंचायत भूमि की नीलामी का सख्त विरोध, भूख हड़ताल की चेतावनी

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 20 जून 2026

पूर्व प्रधान श्री नत्थी सिंह कैन्तुरा की अध्यक्षता में राम गाँव न्याय पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

संरक्षक मंडल : बैठक में सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में * राज्य मंत्री श्री खेम सिंह चौहान जी, राज्य मंत्री श्री अतर सिंह तोमर जी, पूर्व कनिस्ट प्रमुख श्री कुलदीप पंवार जी एवं जिला पंचायत सदस्य श्री शीशपाल राणा जी* को शामिल किया गया।

Coordinator मंडल : बैठक के संचालन हेतु *श्री विजेंद्र सिंह रावत, श्री ऋषि भट्ट, श्री विक्रम सिंह अधिकारी एवं श्री दिनेश भंडारी* को Coordinator की जिम्मेदारी दी गई।

उपस्थित ग्राम प्रधान:

1. प्रधान बैरगनी – *श्री युद्धवीर सिंह रावत*
2. प्रधान बोर – *श्रीमती मीनाक्षी कैन्तुरा*
3. प्रधान डॉग
4. प्रधान सेमवाल गांव – *श्रीमती सरस्वती तोमर*
5. प्रधान सेलूर- *श्री भगत सिंह नेगी*
6. प्रधान डाबरी – *श्री भगवान सिंह राणावत*
7. प्रधान – *श्री धर्म सिंह अधिकारी
8. प्रधान रामगढ़ – *श्री नरेंद्र सिंह नेगी*
9. प्रधान जुदाशु – *श्री यशपाल रावत*

उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य:
1. *श्रीमती मंजू नेगी* – जोलांगी
2. *श्रीमती पूजा नेगी* – बैरगनी
3. *श्री ब्रह्मपाल राणावत* – डाबरी
4. *श्री नरेंद्र सिंह रावत* – रामगढ़
5. *श्री दिलबर सिंह रावत* – कोठी

जमीन संबंधी मुख्य प्रस्ताव:

1. *ग्राम बौर व रामगाँव की पंचायत भूमि की शीघ्र निशानदेही कराई जाए और जमीन नीलामी का टेंडर तत्काल रद्द किया जाए।*
2. निशानदेही के बाद *पंचायत भूमि से अतिक्रमण हटाकर* भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए।
3. *ग्राम बौर व रामगाँव की जिस जमीन को सरकार ने नीलामी के लिए लगाया है, उसका सख्त विरोध किया जाता है।

सख्त चेतावनी:

बैठक में एक स्वर में कहा गया कि *यदि यह जमीन भूमाफियाओं को देने के लिए नीलाम की जा रही है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।* निर्णय लिया गया कि *यदि सरकार जल्द निर्णय वापस नहीं लेती है तो जनप्रतिनिधि भूख हड़ताल पर बैठेंगे।* साथ ही *3 दिन के भीतर जमीन नीलामी का टेंडर रद्द* करने की कार्यवाही शुरू न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

*अन्य कार्यवाही:* शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य जनहित के प्रस्ताव भी पारित कर *जिलाधिकारी टिहरी* को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। कार्यवाही रजिस्टर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।

*BREAKING: रामगाँव-बौर की जमीन नीलामी पर बवाल*
20/06/2026 को पूर्व प्रधान नत्थी सिंह कैन्तुरा की अध्यक्षता में राम गाँव न्याय पंचायत की बैठक।

*संरक्षक मंडल:* पूर्व राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर, कुलदीप पंवार, जिला पंचायत सदस्य शीशपाल राणा।
*Coordinator:* विजेंद्र सिंह रावत, ऋषि भट्ट, विक्रम सिंह अधिकारी, दिनेश भंडारी।
*9 ग्राम प्रधान मौजूद:* युद्धवीर सिंह रावत बैरगनी, मीनाक्षी कैन्तुरा गौर, सरस्वती तोमर सेमवाल गांव, भगत सिंह नेगी सेलर, भगवान सिंह राणावत डाबरी, नरेंद्र सिंह नेगी रामगढ़, यशपाल रावत जुड़ा आशु सहित अन्य।

बड़े फैसले:

1. बौर-रामगाँव की पंचायत भूमि की निशानदेही कर *नीलामी का टेंडर रद्द* करने की माँग।
2. जमीन *भूमाफियाओं को देने* का आरोप, सख्त विरोध।
3. *3 दिन में टेंडर रद्द न होने पउर भूख हड़ताल* और उग्र आंदोलन।

ज्ञापन DM टिहरी को भेजा जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!