31 मई को होने वाली वाहन चालक भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार, 19 केंद्रों पर 8,424 अभ्यर्थी होंगे शामिल - Shaurya Mail

Breaking News
देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियांलोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभहरेला पर स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प, ‘हरित एवं स्वस्थ उत्तराखंड’ का दिया संदेश“हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड़ माँ के नाम” : हरेला पर्व पर मालदेवता में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान, प्रदेश में 40 वन प्रभागों के 3791 स्थलों पर रोपे गए पौधेदेहरादून जिला न्यायालय परिसर में ‘हरेला’ पर भव्य वृक्षारोपण

31 मई को होने वाली वाहन चालक भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार, 19 केंद्रों पर 8,424 अभ्यर्थी होंगे शामिल

 31 मई को होने वाली वाहन चालक भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार, 19 केंद्रों पर 8,424 अभ्यर्थी होंगे शामिल

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 30 मई 2026 

वाहन चालक पदों पर भर्ती हेतु आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगी परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी के.के. मिश्रा ने शनिवार को सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

नोडल अधिकारी ने बताया कि जनपद देहरादून में वाहन चालक पदों की लिखित परीक्षा के लिए कुल 19 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 31 मई को प्रातः 11:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा, जिसमें 8,424 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट तथा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा, अनुशासन एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए, ताकि परीक्षा निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!