उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पोर्टलो के सूचीबद्ध के संबंध में सूचना महानिदेशक से मुलाकात की
उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 15 मई 2026
आज उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी जी के नेतृत्व में पोर्टल सूचीबद्ध के संबंध में सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी जी से मुलाकात कर पोर्टलों के सूचीबद्धता को शीघ्र कराने के संबंध में ज्ञापन दिया।
सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी जी ने आश्वासन दिया कि 20 मई 2026 तक सूचीबद्धता की सूची जारी हो जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष (देहरादून) श्री कैलाश सेमवाल, जिला महासचिव (देहरादून) श्री कृपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव श्री सुभाष कुमार, श्री राजेंद्र सिंह सिराडी, श्री ओमी, श्री शिव नारायण, श्री राकेश शर्मा व राकेश कुमार भट्ट उपस्थित रहे।