गोविंद गढ़ के निकट शांति विहार में विद्युत पोल से ट्रक टकराया, विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित - Shaurya Mail

Breaking News

गोविंद गढ़ के निकट शांति विहार में विद्युत पोल से ट्रक टकराया, विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित

 गोविंद गढ़ के निकट शांति विहार में विद्युत पोल से ट्रक टकराया, विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 15 मई 2026

शुक्रवार को एका एक गोविंद गढ़ के निकट शांति विहार में एक ट्रक विद्युत पोल से जा टकराया जिसकी आवाज से आस पास के सभी लोग सहम गए और जब वह बाहर निकल कर सड़क में आए तो देखा कि एक बड़ा ट्रक विद्युत पोल से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया हैं, और वहीं इस सब का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भोगना पड़ा, ट्रक के दुर्घटना ग्रस्त होते ही विद्युत चली गई, जो कि समाचार लिखे जाने तक भी नहीं आई थी। वहीं विद्युत आपूर्ति में बाधा पढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। । वहीं क्षेत्र वासी इंद्रेश सचदेवा ने कहा कि इस उमस भरी गर्मी में ने विद्युत न होने से सभी परेशान रहे, तो वहीं कार्य व्यवसाय भी प्रभावित हुआ हैं उन्होंने जनहित में तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने के साथ आर्थिक श्रृतिपूर्ति की मांग की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!